राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित शटडाउन के चलते करीब दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगी।
किन-किन इलाकों में कटौती
इंदिरानगर (एचएएल उपकेंद्र) – सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद। इससे भूतनाथ मार्केट, बीएसएनएल ऑफिस, बी-ब्लॉक और आसपास के क्षेत्र प्रभावित।
बालागंज उपकेंद्र – सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली ठप। प्रभावित क्षेत्र: रज्जबगंज, कब्रिस्तान, करीमगंज, कृष्णापुरी, गढ़ी पीर खां, पसंदबाग, महबूबगंज।
कुम्हरावां उपकेंद्र – सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद।
इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र – सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन। प्रभावित इलाके: पहाड़पुर, सद्भावना अस्पताल, गुड़म्बा थाना कॉलोनी।
अहिबरनपुर उपकेंद्र – सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली कटौती। प्रभावित क्षेत्र: खदरा, पक्का पुल।
भीखमपुर उपकेंद्र (निशातगंज फीडर) – सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली ठप।
क्यों हो रही कटौती?
बिजली विभाग के अनुसार, उपकेंद्रों पर मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते यह आपूर्ति बाधित की जा रही है। विभाग का कहना है कि निर्धारित समय के बाद बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।