बलिया के बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला विंग ने टोटी लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा महिला नेताओं ने हाथों में टोटी लेकर विधायक पर निशाना साधा और नारेबाजी की। विरोध की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेज दिया।
प्रदर्शन का कारण विधायक केतकी सिंह का एक विवादित बयान था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री आवास छोड़ते समय सरकारी टोटियां लेकर गए थे। वहीं, सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह ने कहा कि केतकी सिंह लगातार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर रही हैं, इसलिए वे टोटी दान करने आई हैं।
यह भी पढ़ें : यूपी में जल्द में लागू होगा नया सोसाइटी पंजीकरण एक्ट
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान का सोशल मीडिया पर तीखा विरोध किया है। नेहा सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हार का डर भाजपा नेताओं के चेहरे पर साफ दिख रहा है, इसी वजह से वे अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस से उन्होंने मांग की कि यदि विधायक से मिलना संभव न हो तो टोटी उन्हें जरूर पहुंचाई जाए।
यह भी पढ़ें : यूपी के इन विश्वविद्यालयों में भरे जाएंगे 948 पद
इस विवाद के बीच केतकी सिंह की 16 वर्षीय बेटी विभावरी सिंह ने सपा को कड़ी चेतावनी दी है। एक वीडियो जारी करते हुए उसने कहा,अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठाई तो मेरी मां आपको बीच से फाड़ देंगी। मेरे घर पर आई भीड़ और नारेबाजी केवल मेरी मां के एक बयान के कारण हुई है। siyasती डराने-धमकाने वाली रणनीति गलत है। मैं यहां अकेली रहती हूं, मुझे डराना राजनीति नहीं है। यदि बात करनी है तो बलिया जाकर मेरी मां से करें। यह घटनाक्रम राजनीतिक माहौल को और गर्माएगा, खासकर 2027 के चुनाव की तैयारियों के बीच।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने कहा, एआई के जमाने में आईआईटी कानपुर का है महत्वपूर्ण योगदान