उत्तर प्रदेश में इस समय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है। हालांकि इससे बारिश की फुहारें नहीं पड़ीं, लेकिन बीते चार–पांच दिनों से पुरवा हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। दिन में हल्की उमस और गर्मी महसूस की जा रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले तीन दिनों में लखनऊ और आसपास के इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंड महसूस की जाएगी।
यह भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला : अब बैंक खातों और लॉकरों में बनाए जा सकेंगे चार नॉमिनी, 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम
पश्चिमी विक्षोभ का असर और वर्तमान स्थिति
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ, दो चक्रवाती परिसंचरणों और सतह स्तर पर आने वाली पूर्वी हवाओं के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया था।
गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.7°C अधिक था।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय-फायर सर्विस में बनेगी स्पेशलाइज्ड यूनिट, सृजित होंगे 1,000 से अधिक नए पद
मौसम विभाग के अनुसार, अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाएं फिर से सक्रिय हो रही हैं, जिससे रात के तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट संभव है।
दिन के तापमान में हालांकि कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रातें ठंडी महसूस होंगी।
यह भी पढ़ें: कोडिनयुक्त कफ सिरप का काला कारोबार: तीन और फार्मे एफडीए के रेडार पर, विभागीय अफसरों की मिलीभगत की भी जांच
29 अक्तूबर को पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना
अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से शुक्रवार तक बंगाल की खाड़ी पर एक निम्नदाब क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है।
यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए ताकतवर हो जाएगा और 29 अक्तूबर को वाराणसी सहित पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी यूपी में बारिश करा सकता है। इसका असर गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ और आजमगढ़ जैसे इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से यूपी में हल्की उमस और गर्मी।
अगले तीन दिनों में तापमान में 2–4°C की गिरावट।
पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं से रातें ठंडी होंगी।
29 अक्तूबर को वाराणसी व पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना।
बंगाल की खाड़ी पर नया निम्नदाब क्षेत्र बनने की प्रक्रिया जारी।
यह भी पढ़ें: मारुति कंपनी की महज साढ़े तीन लाख की कार ने दिया 33 किमी का माइलेज




