लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 400 मीटर है। न्यूनतम तापमान तड़के सुबह 9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक दो दिन धुंध और कोहरे का असर रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। सुबह के समय में पछुवा हवा की रफ्तार हल्की रही है। इसके चलते गलन से थोड़ी राहत रही है।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पछुआ की रफ्तार दो दिन बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ अपने पीछे खाली स्थान छोड़ गया है, जिसे उत्तर पश्चिमी हवा तेजी से भरेगी। ऐसे में सतही हवा तेज हो जाएगी। इसकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके चलते पछुआ गलन बढ़ा सकती है। 16 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। लखनऊ समेत इसके आसपास के जिलों में इसका असर देखा जाएगा। सोमवार कोदिन में मौसम साफ होने और धूप निकलने का असर न्यूनतम तापमान पर पड़ा। इसके चलते न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।
यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को धूप निकल आई। सुबह के समय में पछुवा हवा की रफ्तार हल्की रही है। दोपहर के समय में ठंड से राहत मिली।पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को खत्म हो गया। शाम के समय फिर से ठिठुरन बढ़ गई थी।
प्रदूषण के चलते लालबाग क्षेत्र रेड जोन में शामिल
लखनऊ के लालबाग में सुबह से प्रदूषण रेड जोन में बना हुआ है। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक 312 के साथ बहुत खराब स्थिति में दर्ज किया गया। जबकि शहर के अन्य पांच मॉनिटरिंग स्टेशनों पर का स्तर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 174, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज 166, गोमती नगर 136, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 128 और कुकरेल पिकनिक स्पॉट का 108 रहा है। यह यलो जोन में दर्ज किया गया।
कोहरे होने की वजह से 20 से अधिक ट्रेन लेट
ट्रेन नंबर 04293 प्रयागराज लखनऊ कुंभ मेला एक्सप्रेस ट्रेन करीब 7 घंटे की देरी से चल रही है।
ट्रेन नंबर 15734 फरक्का एक्सप्रेस 3:15 घंटे की देरी से चल रही है।
देहरादून बनारस एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15120 ढाई घंटे की देरी से चल रही है।
ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 4:15 घंटे की देरी से चल रही है।
ट्रेन नंबर 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है।
ट्रेन नंबर 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही।
ट्रेन नंबर 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही है।
ट्रेन नंबर 14242 नौचंडी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही है।
ट्रेन नंबर 15009 1 घंटा 15 मिनट की देरी से चल रही है।
ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से चल रही है।