सपा दफ्तर के सामने महिला ने खाया जहर, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। लखनऊ के गौतमपल्ली में एक महिला ने शुक्रवार को विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विक्रमादित्य मार्ग पर सपा दफ्तर के सामने को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला पहुंची। कुछ देर अगल-बगल देखने के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस ने महिला को पानी पिलाने की कोशिश की और कार से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली के मुताबिक पीडि़ता ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कल्याणपुर में दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। मामले की चार्जशीट एक साल पहले दाखिल की गई थी। आरोपी जमानत पर रिहा चल रहा है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है।