घूसखोर अफसरों के यहां विजिलेंस का छापा, आय से अधिक संपत्ति

लखनऊ। उत्तर प्रदेशकी राजधानी लखनऊ में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने जल निगम के पांच अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी की ये कार्रवाई इंदिरानगर, गोमतीनगर और विकास नगर में मौजूद पांच अधिकारियों के ठिकानों पर की गई। विजिलेंस ने इस मामले में अब तक करीब 11 मामले भी दर्ज किए हैं।

कोर्ट से मिले वारंट के बाद विजिलेंस की टीम जल निगम के पांच अफसरों के लखनऊ स्थित ठिकानों पर पहुंची। विजिलेंस ने जल निगम की इकाई सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) के सहायक अभियंता व परियोजना प्रबनधक राघवेन्द्र कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (मु) सत्यवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंतमा अजय रस्तोगी, परियोजना प्रबंधक / सहायक अभियंता कमल कुमार खरबन्दा, कृष्ण कुमार पटेल के ठिकानों पर मंगलवार दोपहर तलाशी ली गई। विजिलेंस की कार्रवाई से अन्य अफसरों में हड़कंप मच गया। अफसर रिश्वत की रकम को ठिकाने लगाने में जुट गए हैं।

Scroll to Top