स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) की प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हरदोई की हालिया घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
हरदोई घटना पर सरकार घिरी
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हरदोई के मल्लावा में युवती की हत्या पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। उनका आरोप है कि पीड़िता लगातार शिकायत करती रही, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर सियासत तेज, सुरेश खन्ना ने विपक्ष पर साधा निशाना
पुलिस पर गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस पीड़ितों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। साथ ही आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक निर्दोष लड़की की जान चली गई।
‘पीड़ितों का साथ देने पर कार्रवाई’
मौर्य ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ता जब पीड़ित परिवार से मिलने गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेजा गया। उन्होंने इसे “कानून व्यवस्था की विफलता” बताया।
‘यूपी में जंगलराज’ का आरोप
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में “जंगलराज” जैसी स्थिति है और अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।
OBC और अल्पसंख्यकों पर सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि OBC और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होती है, जबकि अन्य मामलों में ढिलाई बरती जाती है। साथ ही सरकार से सवाल किया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कब होगी।
यह भी पढ़ें: मट्ठा बना जहर! एक साथ 24 से ज्यादा बच्चे बीमार, गांव में मचा हड़कंप




