दशहरा पर राजपूताना महासभा करेगी शस्त्र पूजा, 20 अक्टूबर को इंदिरा नगर में जुटेंगे समाज के लोग

लखनऊ, NIA संवाददाता।

विजयादशमी के अवसर पर राजपूताना महासभा, उत्तर प्रदेश की ओर से 20 अक्टूबर को शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह इंदिरा नगर स्थित राम विहार के विक्रमादित्य सेंट्रल स्कूल में होगा। आयोजन को लेकर महासभा की ओर से राजपूत समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में विधि-विधान से शस्त्र पूजा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : राजपूताना महासभा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कई नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

राजपूताना महासभा के मीड‍िया प्रभारी ने बताया क‍ि  शस्त्र पूजन समारोह मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक तक चलेगा। संगठन ने समाज के लोगों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर लोग परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : CCTV कैमरा लगाने से पहले पढ़ लें ये खबर! सुरक्षा के चक्कर में पड़ोसी की निजता हुई रिकॉर्ड तो बन सकती है मुसीबत

परिवार सहित पहुंचने की अपील

राजपूताना महासभा, उत्तर प्रदेश ने समस्त राजपूत भाइयों और साथियों से समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है। निमंत्रण में लोगों से अपने शस्त्रों के साथ पहुंचकर विधिवत पूजा में सहभागिता करने की अपील की गई है। आयोजकों ने सभी आमंत्रित लोगों से निर्धारित समय पर पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

यहां होगा आयोजन

शस्त्र पूजा समारोह का आयोजन विक्रमादित्य सेंट्रल स्कूल, राम विहार, लेन नंबर 18, शिवाजीपुरम, इंदिरा नगर, लखनऊ में किया गया है। कार्यक्रम का निर्धारित समय सुबह 10 से 11 बजे तक है।

महासभा के महासचिव त्रिवेणी सिंह और अध्यक्ष ए.के. सिंह की ओर से जारी निमंत्रण में सभी आमंत्रितों की गरिमामयी उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें : सरकार व्‍यापार‍ियों को देगी क्रेड‍िट कार्ड, जानें कैसे और क्‍यो

Scroll to Top