राजपूताना महासभा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उसकी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया है। महासभा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इनमें उपाध्यक्ष, संगठन सचिव, संयुक्त सचिव, महिला संयुक्त सचिव, संप्रेक्षक और मीडिया प्रभारी समेत अन्य पद शामिल हैं।
महासभा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 20 सितंबर 2025 को हुई बैठक में पूर्व से कार्यरत पदाधिकारियों के अतिरिक्त नए सदस्यों को संगठन में जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें : CCTV कैमरा लगाने से पहले पढ़ लें ये खबर! सुरक्षा के चक्कर में पड़ोसी की निजता हुई रिकॉर्ड तो बन सकती है मुसीबत
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
महासभा में संजय सिंह (हरिहर नगर, लखनऊ), अनिल कुमार सिंह तकरोही और शिवचंद सिंह (मानस इन्क्लेव, लखनऊ) को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संगठन सचिव के रूप में राजेश कुमार सिंह (शगुन विहार, लखनऊ), अमित कुमार सिंह, अजय सिंह (मानस सिटी, लखनऊ) और कौशल कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें : बीकेटी 2027: टिकट के लिए दावेदारों की बढ़ी सक्रियता, जनसंपर्क से लेकर कार्यक्रमों तक दिखने लगी चुनावी तैयारी
संयुक्त सचिव के पद पर प्रेम नारायण सिंह (कोमल सिटी, लखनऊ), शुभम सिंह (शगुन विहार), घनश्याम सिंह (राजीव नगर, लखनऊ), राना शमशेर सिंह, सत्येंद्र सिंह चंदेल (बसंत विहार, लखनऊ) और सतीश कुमार सिंह (राम विहार) का मनोनयन किया गया है।
वहीं, रीता सिंह (मधुवन सिटी, लखनऊ) को संयुक्त सचिव (महिला) बनाया गया है। विक्रम वीर सिंह (मानस इन्क्लेव, लखनऊ) को संप्रेक्षक और अनुपम सिंह (जगदीश्वरम विहार, लखनऊ) को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में इन्हें भी किया गया शामिल
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उपेंद्र सिंह (द्वारिका विहार, लखनऊ), मृत्युंजय सिंह सुमन, ज्योति कुमार पाल (राहुल विहार, लखनऊ), सत्येंद्र सिंह (विनसिटी) और रामगोपाल सिंह (मानस इन्क्लेव, लखनऊ) को शामिल किया गया है।
महासभा में संरक्षक के तौर पर प्रदीप सिंंह बब्बू अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के रूप में मेजर बीरेंद्र सिंह तोमर, उपाध्यक्ष के रूप में कपिल देव सिंह एवं महासचिव के तौर पर त्रिवेणी सिंह, यशपाल सिंह संयुक्त सचिव, कृष्ण कुमार सिंह संगठन सचिव, संतोष कुमार सिंह मंत्री, संजय सिंह पूर्व से कार्यरत हैं।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
कार्यकारिणी विस्तार को महासभा की संगठनात्मक गतिविधियों को व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों को शामिल किए जाने से संगठन के कामकाज में सहभागिता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : सरकार व्यापारियों को देगी क्रेडिट कार्ड, जानें कैसे और क्यो




