व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और राज्य कर विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुशील ऑटोमोबाइल (हीरो एजेंसी), स्टेशन रोड बस्ती के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल को भामाशाह सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर वर्ग में जनपद बस्ती के सर्वोच्च जीएसटी करदाता के रूप में यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें: UP Election 2027: हर्रैया विधानसभा का ‘चौथी जीत का शाप’!
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट कर योगदान और व्यापारिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य कर विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने प्रेम कुमार अग्रवाल को सम्मानित करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि समय पर कर भुगतान करने वाले व्यापारी देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे करदाताओं को सम्मानित करना अन्य व्यापारियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अधिकारियों ने अवलोकन किया और स्थानीय उद्यमियों के प्रयासों की प्रशंसा की।
यह भी पढ़ें: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी महंगा पेट्रोल! ट्रम्प ने तेल कंपनियों को दी चेतावनी, कहा- तुरंत घटाएं दाम
इस अवसर पर दानवीर भामाशाह के जीवन और उनके राष्ट्र समर्पण को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह केवल एक दानवीर नहीं, बल्कि त्याग, निष्ठा, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। जब महाराणा प्रताप संसाधनों के अभाव में संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपना संपूर्ण खजाना राष्ट्र और स्वराज की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका योगदान भारतीय इतिहास में त्याग और समर्पण की अनुपम मिसाल माना जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भामाशाह के आदर्शों पर चलते हुए ईमानदारी, कर अनुपालन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ व्यापार करने का संकल्प भी लिया।
यह भी पढ़ें: अन्नू कपूर का बड़ा आरोप: ओम पुरी ने बहन सीमा कपूर की जिंदगी की बर्बाद!




