लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉ. आदित्य आभा सिंह को प्रो. वाई.एस. मूर्ति मेडल 2025 से सम्मानित

लखनऊ, NIA संवाददाता।

लखनऊ विश्वविद्यालय की वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. आदित्य आभा सिंह को ऑल इंडिया बॉटैनिकल सोसाइटी (AIBS) द्वारा प्रतिष्ठित प्रो. वाई.एस. मूर्ति मेडल 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 48वीं ऑल इंडिया बॉटैनिकल कॉन्फ्रेंस और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी “बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी ऑफ प्लांट डायवर्सिटी फॉर बायोइकोनॉमी” के दौरान प्रदान किया गया, जिसका आयोजन 29 से 30 अक्टूबर को नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (NEHU), शिलांग में हुआ।

प्रो. वाई.एस. मूर्ति मेडल भारतीय वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में एक अत्यंत प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, जो हर वर्ष उत्कृष्ट शोध कार्य करने वाले शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: संभल स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल! नोडल अधिकारी मनोज चौधरी के संरक्षण में चल रहा फर्जी इंडियन हॉस्पिटल.भ्रष्टाचार के सबूत उभरकर आए

डॉ. सिंह को यह सम्मान सी-4 पौधों (विशेषकर मक्का) पर वायुमंडलीय प्रदूषक ओज़ोन के प्रभाव तथा जलवायु परिवर्तन से जुड़े कारकों जैसे बढ़ते कार्बन डाइऑक्साइड स्तर के साथ उसकी अंतःक्रिया पर किए गए उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए मिला है। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि ट्रोपोस्फेरिक ओज़ोन मक्का की उपज और पोषण स्तर दोनों को घटाता है, जो भविष्य की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. सिंह ने अपने मार्गदर्शक प्रो. एस.बी. अग्रवाल, (NASI वरिष्ठ वैज्ञानिक, बीएचयू) के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने इस शोध को दिशा दी।

यह भी पढ़ें: भाजपा का चुनावी दूल्हा: अखिलेश यादव का नीतीश पर तंज कहा, कुर्सी की बारात जाएगी किसी और के घर!

डॉ. सिंह का शोधकार्य वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और इनके शमन उपायों पर केंद्रित है। उनके शोध से कृषि उत्पादकता और पर्यावरणीय स्थिरता को सुरक्षित रखने के लिए वैज्ञानिक समाधान तलाशने में मदद मिल रही है।

भारतीय वनस्पति सोसाइटी हर वर्ष अपने पदकों और सम्माननों के माध्यम से वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता और युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहन देती है।

यह भी पढ़ें: UP Electricity News: कल से बढ़ जाएगा आपका बिजली बिल, ईंधन अधिभार 1.83% तय, उपभोक्ताओं की जेब पर 82 करोड़ का बोझ

Scroll to Top