HDB Financial Services IPO: निवेशकों को मिला 13% मुनाफा, जोरदार लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी
मुंबई, एनआईए संवाददाता। एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) का आईपीओ आज बीएसई और एनएसई पर शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। शेयर का इश्यू प्राइस ₹740 तय किया गया था, लेकिन यह ₹835 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। यानी लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को लगभग 13% का फायदा










