लखनऊ एयरपोर्ट के पास नो कंस्ट्रक्शन जोन में बेतरतीब निर्माण: विजिबिलिटी में बाधा बन रहे होटल, होर्डिंग और हॉस्पिटल
लखनऊ, एनआईए संवाददाता। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का क्षेत्र, जहां किसी भी ऊंचे निर्माण पर सख्त रोक है, वहां अब बेतरतीब तरीके से बहुमंजिला इमारतें, होटल, प्राइवेट हॉस्पिटल और बड़े-बड़े होर्डिंग्स खड़े हो गए हैं। यह सभी निर्माण नो कंस्ट्रक्शन और लो-हाइट जोन में स्थित हैं, जो कि एविएशन सुरक्षा के










