Bahraich News: 74 हेक्टेयर जमीन पर जंगल लगाने का विरोध, बेघर होने के डर से महिलाओं ने SDM के पैरों पर गिरकर लगाई गुहार
बहराइच, NIA संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक स्थित पाठक पुरवा गांव में उस वक्त भावुक माहौल देखने को मिला, जब गांव की 74 हेक्टेयर भूमि को वन विभाग को सौंपे जाने के विरोध में ग्रामीण सामने आ गए। इस जमीन पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन ग्रामीण










