मुरादाबाद: वूमेन कांफ्रेंस की कार्यशाला में बालिकाओं को मिली साइबर क्राइम से बचाव की ट्रेनिंग, एसपी सिटी ने किया जागरूक
मुरादाबाद, एनआईए संवाददाता। ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस मुरादाबाद के तत्वावधान में लक्ष्मी नारायण जगदीश शरण कन्या इंटर कॉलेज, कटघर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में पुलिस प्रशासन की ओर से सब-इंस्पेक्टर शिवम तयाल और प्रशांत सिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम व सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचाव के उपाय










