अलीगंज अग्निकांड के बाद सील हुए कोचिंग सेंटरों को खोलने की तैयारी, दोबारा जांच के लिए एलडीए पहुंचे संचालक
लखनऊ, NIA संवाददाता। अलीगंज अग्निकांड के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर शुरू हुई प्रशासनिक सख्ती के बीच अब सील किए गए कोचिंग सेंटरों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने राहत की कोशिशें तेज कर दी हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में संचालक लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) मुख्यालय पहुंचे और अपने संस्थानों की दोबारा जांच










