समरसता और सेवा की नई दिशा-जगदीश्वरम विहार जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने जगाया जनविश्वास
लखनऊ, NIA संवाददाता। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की आत्मा तब जीवंत होती है जब समाज के भीतर संस्थाएं, समितियां और संगठन जनसेवा की भावना से आगे बढ़ते हैं। इसी कड़ी में जगदीश्वरम तकरोही स्थित दुर्गाधाम मंदिर का परिसर उस समय गवाह बना, जब जगदीश्वरम विहार जनकल्याण समिति का चुनाव सौहार्द, सहयोग और सर्वसम्मति की मिसाल बन गया।










