Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया, परीक्षा एक फरवरी से

पटना। बिहार बोर्ड (Bihar Board) कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बीएसईबी (BSEB) ने आज, 8 जनवरी 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा के दौरान सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसमें छात्र की पहचान, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषयों की जानकारी और परीक्षा केंद्र जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं।

परीक्षा तिथियां

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं के लिए राज्यभर में 1525 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षा

बीएसईबी इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी तक होगा। इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी पूरी करें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें। प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले वितरित किए जाएंगे। हालांकि, उत्तर लिखने की अनुमति निरीक्षक के निर्देश के बाद ही दी जाएगी। परीक्षा हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन या कैलकुलेटर लाने की मनाही है।

BSEB मॉडल प्रश्न पत्र

छात्रों की मदद के लिए बिहार बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न पत्र (Model Question Paper) उपलब्ध कराए हैं। इन्हें डाउनलोड कर छात्र विषयवार अभ्यास कर सकते हैं। इससे परीक्षा पैटर्न को समझने और समय प्रबंधन का अभ्यास करने में मदद मिलती है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

इसके बाद “Bihar board 10th or 12th admit card 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।