धार्मिक डेस्क। Mesh Rashifal 2025 : मेष राशि के लिए साल 2025 नरम गरम रहने वाला है। दरअसल इस साल शनि महाराज और गुरु का गोचर दोनों ही विशेष रूप से मेष राशि के जातकों को प्रभावित करेगा। शनि इस साल मेष राशि से बारहवेें भाव में आएंगे। ऐसे में मेष राशि के लिए साल 2025 का आरंभ तो सुखद रहेगा लेकिन अप्रैल के बाद से कई तरह की परेाशानी समय समय पर आती रहेगी।
आइए विस्तार से जानते हैं मेष राशि राशि के लिए 2025 करियर, हेल्थ, प्रेम पारिवारिक जीवन के मामले में कैसा रहेगा और 2025 में मेष राशि के जातकों को कौन से उपाय करने चाहिए, देखिए मेष राशिफल 2025 विस्तार पूर्वक।
मेष राशि के जातकों के लिए नौकरी कारोबार के मामले में 2025 कुछ नए अवसर लेकर आएगा। वैसे कार्यक्षेत्र में आपके संघर्ष अधिक रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको तनाव भी मिल सकता है। आप इस साल नौकरी में बदलाव के भी प्रयास कर सकते हैं, और इसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। बिजनेस और कारोबार में आपको इस साल मानसिक तनाव अधिक मिलेगा।
तकनीकी समस्याओं की वजह से परेशानी और खर्च भी होगा। वैसे आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखना फायदेमंद होगा।
सेहत को भी धन कहा गया है तो स्वास्थ्य रूपी धन के बारे में मेष राशि के लिए सितारे क्या कहते हैं 2025 में
मेष राशि वालों को इस साल अपनी सेहत को लेकर बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। अगर आपकी कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या पहले से है तो इसको लेकर आपको और भी अलर्ट हो जाना चाहिए क्योंकि समस्या में वृद्धि हो सकती है। आपको इस साल जोखिम से भी बचना चाहिए, हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है।
मेष राशि के लोगों के लिए घर परिवार और प्रेम संबंध के मामले में साल मिलाजुला रहेगा। आपको इस साल वैवाहिक जीवन में और परिवार में कई तरह की परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल से मई के बीच नोकझोंक के साथ कई बार तनाव अधिक भी बढ़ सकता है। प्रेमी के साथ भी मनमुटाव हो जाने की आशंका है। वाणी को कंट्रोल में रखें।
वैसे इस साल मेष राशि के विवाह इच्छुक जातकों के विवाह के योग भी प्रबल रहेंगे। ससुराल पक्ष के साथ संबंध को मधुर बनाए रखना है तो आपस में उधार और कर्ज लेन-देन से बचें।

एस्ट्रोलॉजर, जितेंद्र पांडे
संपर्क सूत्र : 8601485336, 8429989890
लखनऊ।