मौसम करवट बदल चुका है और ठंड अब धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। बीते एक हफ्ते से न्यूनतम तापमान लगातार नीचे बना हुआ है। शनिवार को रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान भी 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 1.9 डिग्री कम दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: ओबरा में बड़ा हादसा: बिल्ली मारकुंडी खदान धंसी, 15 से अधिक मजदूर दबे; एनडीआरएफ–एसडीआरएफ बुलाई गई
सुबह के समय हवा में हल्की ठंडक, धुंध और कोहरा मिलकर लोगों को सर्दी के मौसम का अहसास कराने लगे हैं।
धुंध और हल्के कोहरे के संकेत
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके बावजूद हिमालयीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी और शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाएं तापमान में गिरावट ला रही हैं। आसमान साफ होने के कारण रात में तेजी से ठंडक बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: आरटीओ नहीं जाना पड़ेगा! अब ऑनलाइन होगा गाड़ी ट्रांसफर
वैज्ञानिकों ने बताया कि 16 नवंबर तक देर रात और सुबह के समय हल्की शीतलहर जैसी स्थितियां बनी रह सकती हैं। दिन में धूप निकलने से राहत जरूर मिलती है, लेकिन सुबह और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

17 नवंबर से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 नवंबर से हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद तापमान में आ रही गिरावट रुक सकती है और हल्की बढ़ोतरी के साथ ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: LDA अफसरों को नोटिस, अवैध निर्माण की गलत रिपोर्ट उजागर
इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1–4 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है। सुबह के समय धुंध और कहीं-कहीं हल्का कोहरा पड़ने के भी आसार हैं।
अभी रास्तों पर दिखेगी सुबह की धुंध
शहर में फिलहाल सुबह के समय दृश्यता कुछ कम हो रही है। हल्की धुंध के चलते लोगों को सुबह टहलने या निकास के समय अतिरिक्त सावधानी रखनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह और देर रात बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: STF ने लखनऊ में 14 साल पुराने ओवरलोडिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया; एआरटीओ–पीटीओ पर एफआईआर



