उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत बनीं पानी की टंकियों के लगातार गिरने पर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पद से हटाने और प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव का तत्काल तबादला करने की मांग की है।
19 अप्रैल: कानपुर में पानी की टंकी गिरी
26 अप्रैल: लखीमपुर में दुर्घटना
29 मई: सीतापुर में टंकी टूटी
27 जून: कासगंज में करोड़ों की लागत से बनी टंकी ध्वस्त
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह भ्रष्टाचार स्वतः प्रमाणित करता है। उन्होंने जल जीवन मिशन पर बड़ा सवाल उठाते हुए जल शक्ति विभाग से जवाबदेही की मांग की है। कहा कि जल्द ही सक्षम फोरम में परिवाद दर्ज करवाएंगे।
यह भी पढ़ें: यूपी के उप मुख्यमंत्री ने कहा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जल्द बनेंगे नंबर वन
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई उड़ान
यह भी पढ़ें: अयोध्या सीएमओ को जान का खतरा ! संदिग्ध युवक की रेकी से मचा हड़कंप, डीएम को देंगे जानकारी
यह भी पढ़ें: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए राजा भैया, कहा, अकेले लड़ेंगे चुनाव