बारिश न होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में नवंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मेरठ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन इसके बाद तेजी से गिरावट आएगी। पूर्वांचल में कोहरा ठंड को और तेज कर रहा है।
यह भी पढ़ें: ऑफिस में collapsed: लखनऊ स्मार्ट सिटी GM अजय कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत
दिसंबर की शुरुआत में ठंड और बढ़ेगी
अनुमान है कि दिसंबर की शुरुआत में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। गौतमबुद्ध नगर में भी तापमान गिरकर 7.7 डिग्री तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: सोशल मीडिया स्टार की गिरफ़तारी, बच्ची को लेकर आपत्तिजनक वीडियो बना, फंसे शादाब जकाती
सुबह धुंध और गलन का अहसास
गुरुवार सुबह 10 बजे तक आसमान पर बादल और वातावरण में धुंध छाई रही। इससे लोगों को सुबह की सर्दी और गलन का सामना करना पड़ा।
हालाँकि दिन में धूप खिलने से तापमान में 12 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई और कुछ राहत मिली।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
गुरुवार को न्यूनतम तापमान: 13°C, अधिकतम तापमान: 25.1°C
आगामी 7–8 दिनों में न्यूनतम तापमान 10°C तक जा सकता है
दिन का अधिकतम तापमान घटकर 22–23°C तक पहुँचने का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि भले ही बड़े मौसमी सिस्टमों का सीधा असर जिले में नहीं दिखेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी BJP ने जारी की 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची, जातीय संतुलन पर फोकस




