एजुकेशन डेस्क, NIA संवाददाता।
आज 26 नवंबर संविधान दिवस है। इस दिन का उद्देश्य देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में इस अवसर पर प्रस्तावना वाचन, भाषण, निबंध, क्विज़ और वाद-विवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 2015 में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को आधिकारिक तौर पर “संविधान दिवस” घोषित किया था।
यह भी पढ़ें: विश्व को संवाद की नई दिशा चाहिए, CMS लखनऊ में 26वां अंतरराष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन
भारतीय संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर
❖ भारतीय संविधान के निर्माण में कितना समय लगा?
➡ 2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिन
❖ संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
➡ सच्चिदानंद सिन्हा
❖ भारत में संविधान दिवस पहली बार कब मनाया गया?
➡ 2015
❖ किस भाग को संविधान की आत्मा कहा जाता है?
➡ प्रस्तावना
❖ भारतीय संविधान को कब अंगीकृत किया गया?
➡ 26 नवंबर 1949
❖ संविधान कब लागू हुआ?
➡ 26 जनवरी 1950
❖ दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान किस देश का है?
➡ भारत
❖ संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष कौन थे?
➡ डॉ. भीमराव अंबेडकर
❖ एकल नागरिकता की अवधारणा कहां से ली गई?
➡ इंग्लैंड
❖ संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई?
➡ 9 दिसंबर 1946
❖ संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
➡ डॉ. राजेंद्र प्रसाद
❖ संवैधानिक सलाहकार कौन थे?
➡ बी. एन. राव
❖ भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत कौन सा एक्ट है?
➡ Government of India Act, 1935
❖ प्रेस की स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में सुनिश्चित है?
➡ अनुच्छेद 19
❖ पहला संविधान संशोधन कब हुआ?
➡ 1951
❖ मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियां थीं?
➡ 395 अनुच्छेद
➡ 8 अनुसूचियां
❖ किस अनुच्छेद में ‘इंडिया यानी भारत राज्यों का एक संघ होगा’ अंकित है?
➡ अनुच्छेद 1
❖ 26 जनवरी 1950 को मूल संविधान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसने संभाली?
➡ संसद सचिवालय
❖ इस साल कौन-सा संविधान दिवस मनाया जा रहा है?
➡ 76वां संविधान दिवस
❖ संविधान सभा में महिलाओं की संख्या कितनी थी?
➡ 15
❖ प्रारूप समिति में कुल कितने सदस्य थे?
➡ 7
❖ संविधान सभा में अंतिम हस्ताक्षर किसने किए?
➡ डॉ. राजेंद्र प्रसाद
❖ संविधान सभा की कार्यवाही किन भाषाओं में हुई?
➡ हिंदी और अंग्रेजी
❖ संविधान सभा में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व किसने किया?
➡ मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, बी.आर. अंबेडकर आदि
❖ संविधान सभा का सचिवालय कहाँ था?
➡ नई दिल्ली में संसद भवन
❖ संविधान सभा ने कुल कितनी बैठकें कीं?
➡ 11 सत्रों में 165 बैठकें
❖ मूल संविधान कितने भागों में विभाजित था?
➡ 22 भाग
यह भी पढ़ें: कोहरे ने बिगाड़ी उड़ानों की रफ्तार, यात्रियों की सहनशक्ति की ली परीक्षा
❖ वर्तमान में संविधान में कितने भाग हैं?
➡ 22
❖ हिंदी को राजभाषा का दर्जा किस अनुच्छेद में है?
➡ अनुच्छेद 343(1)
❖ अनुच्छेद 356 किससे संबंधित है?
➡ राष्ट्रपति शासन
❖ संघ की राजभाषा और देवनागरी लिपि का प्रावधान?
➡ अनुच्छेद 343
❖ अनुच्छेद 1 किससे संबंधित है?
➡ संघ का नाम और राज्य क्षेत्र
❖ अनुच्छेद 352 किससे संबंधित है?
➡ आपातकाल प्रावधान
NIA- उपरोक्त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप newindiaanalysis@gmail.com पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।




