UP Minister Om Prakash Rajbhar Health Update: सुभासपा अध्यक्ष की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

लखनऊ/आज़मगढ़, एनआईए संवाददाता। 

यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। हालत यह रही कि बोलने और चलने में भी परेशानी होने लगी। आनन-फानन में उन्हें आज़मगढ़ से लखनऊ लाया गया।

यह भी पढ़ें : Lucknow Land Scam: पूर्व MLC के साले पर 12 साल पुरानी ठगी में FIR

राजभर को डॉक्टरों की टीम ने तत्काल जांच के बाद निगरानी में रखा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि शुरुआती लक्षण न्यूरोलॉजिकल समस्या की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि उनकी स्थिति नाज़ुक नहीं है और चिकित्सक लगातार स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

ओम प्रकाश राजभर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री होने के साथ ही सुभासपा (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें : करोड़ों के प्लॉट हड़पे, LDA अफसर बने दलाल–फर्जीवाड़े का काला सच उजागर

Scroll to Top