UP: कई IAS और PCS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

लखनऊ, एनआईए संवाददाता।

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक कार्यक्षमता और सुचारु संचालन के उद्देश्य से विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप सचिव और निदेशक स्तर के अधिकारियों को नवीन तैनाती दी गई है।

नवीन तैनातियाँ इस प्रकार हैं

  1. अरविन्द कुमार मिश्रा
    • पूर्व पद: मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद
    • नवीन तैनाती: अपर निदेशक, सूचना
  2. विनोद कुमार गौड़
    • पूर्व पद: उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
    • नवीन तैनाती: मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद
  3. डा. अलका वर्मा
    • पूर्व स्थिति: प्रतीक्षारत
    • नवीन तैनाती: निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश
  4. गौरव रंजन श्रीवास्तव
    • पूर्व पद: अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), बहराइच
    • नवीन तैनाती: उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
  5. अमित कुमार-II
    • पूर्व पद: अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), लखनऊ
    • नवीन तैनाती: अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), बहराइच
  6. महेन्द्र पाल सिंह
    • पूर्व पद: अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), औरैया
    • नवीन तैनाती: अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), लखनऊ
  7. अविनाश चन्द्र मौर्य
    • पूर्व पद: उप निदेशक, मण्डी परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
    • नवीन तैनाती: अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), औरैया
  8. नरेन्द्र सिंह
    • पूर्व पद: उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद
    • नवीन तैनाती: उप निदेशक, मण्डी परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  9. गरिमा स्वरूप
    • पूर्व पद: संयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ
    • नवीन तैनाती:
      • विशेष कार्याधिकारी, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
      • अतिरिक्त कार्यभार: उप सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

यह भी पढ़ें: UP RO/ARO Exam 2025: STF की नजर में नकल माफिया, 27 जुलाई की परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम

यह भी पढ़ें: अपना दल (K) ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन: घोटाले में नफा किसे और नुकसान किसका, 1000 करोड़ का प्रचार घोटाला

 

Scroll to Top