थाना मझोला क्षेत्र के गगन वाली, मेनाठेर में ज़मीन के पुराने विवाद को लेकर सोमवार को अज़हर और बाबू पक्षों के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक 12 साल का मासूम बच्चा गोली लगने से घायल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने प्रयागराज और विन्ध्यांचल मंडल के जनप्रतिनिधियों से किया संवाद, अफसरों के दिये निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत मुठभेड़, गौकशी के दो वांछित बदमाश गिरफ्तार
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी ज़मीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
फिलहाल दोनों पक्ष मौके से फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद मंडी समिति में चला बुलडोजर, प्रशासन ने दिखाई सख्ती