छठ महापर्व : उगते सूर्य को अघ्र्य देकर लखनऊ समेत भारतवासियों ने की मंगलकामना

लखनऊ। छठ का आज चौथा दिन है। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख लोगों ने उगते सूर्य को अघ्र्य दिया। भोर से ही छठ के घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। छठ के गीत बजाए गए और उगते सूर्य को अघ्र्य देकर आशीर्वाद मांगा गया।

लखनऊ में प्रशासन की तरफ से 92 जगहों पर छठ के लिए व्यवस्था की गई। इससे पहले 7 नवंबर की शाम अघ्र्य देने के लिए गोमती के तट पर भारी भीड़ लगी रही। खुद मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पहुंचे थे। छठ के आखिरी दिन सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया गया। इसके साथ ही यह पर्व समाप्त हो गया। लखनऊ में सूर्योदय का समय 6 बजकर 16 मिनट रहा।

सूर्य की लाल किरणें फूटते ही व्रतियों ने अघ्र्य दिया।

Scroll to Top