मौसम : होगी बारिश और बढ़ेगी गलन के साथ ठिठुरन

लखनऊ। उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं ने यूपी में रात की सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा नीचे आने लगा है। ठिठुरन भरी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

कानपुर में शनिवार को न्यूनतम पारा सीजन का सबसे कम 08.5 डिग्री रहा। उधर, दिल्ली सहित एनसीआर में बारिश हुई है, इसके अलावा मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज रविवार (आठ दिसम्बर) को बारिश होने की संभावना है। नौ दिसम्बर को लखनऊ और आसपास हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा। देश के अन्य राज्यों में भी अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढऩे का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक साल के आखिरी महीने में अनिश्चितता का दौर कायम है।

कभी तापमान ऊंचाई छू रहा तो कभी नीचे आ रहा है। लखनऊ, आगरा, कानपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान गर्म है। ऐसे में दिसंबर का जाड़ा प्रभावित हो रहा है। रविवार से कुछ इलाकों में हल्के बादल छाएंगे, जिससे दिन का तापमान गिर सकता है लेकिन रात का पारा फिर चढ़ सकता है। रविवार से मौसम में बदलाव अपेक्षित है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। लखनऊ में सुबह के समय कोहरे का चादर छाई रहेगी।

नौ दिसंबर को हल्की बारिश का अनुमान है। रविवार से मौसम में बदलाव अपेक्षित है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाएंगे, जिससे दिन का तापमान गिर सकता है लेकिन रात का पारा फिर चढ़ सकता है । कानपुर में सुबह के समय कोहरे का चादर छाई रहेगी। नौ दिसंबर को हल्की बारिश का अनुमान है। जिससे सर्दी बढ़ेगी। वहीं लखनऊ समेत अन्य शहरों में भी कोहरा छाएगा।

मेरठ में प्रदेश की दूसरी सबसे ठंडी रात , पारा 6.3
शनिवार को मेरठ में रात का तापमान एकाएक फिसल गया। मात्र 24 घंटे में रात के तापमान में हुई 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इससे मेरठ में प्रदेश की दूसरी सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ नियामतपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पहाड़ों पर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ से ठीक पहले शनिवार को मेरठ में रात का तापमान एकाएक फिसल गया। मात्र 24 घंटे में रात के तापमान में हुई 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

इससे मेरठ में प्रदेश की दूसरी सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। आज से मौसम में बदलाव के आसार हैं। सुबह के वक्त कुछ हिस्सों में कोहरा छाने के आसार हैं। दोपहर बाद तेज हवाएं मैदानों को कंपाएंगी। दिन में हल्के बाद छाने के भी आसार हैं। रात होते-होते मेरठ सहित वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें गिरने की उम्मीद है। बौछारों का यह क्रम नौ दिसंबर की सुबह तक जारी रह सकता है। हालांकि, सोमवार देर रात से उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाएं कड़ाके की सर्दी से मैदानों को कंपाना शुरू कर देंगे। अगले हफ्ते घने कोहरो का दौर भी जारी रहने के आसार हैं।