दिसंबर की दस्तक के साथ ही यूपी में सर्दी ने गियर बदल लिया है। रविवार की सुबह से ही पछुआ ऐसी चली कि धूप भी बेअसर दिखी। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग तेज हवा से परेशान दिखाई दिए। आसमान साफ था, धूप खिली थी, लेकिन हवा की धार ने गर्माहट को जैसे निगल लिया हो।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क सकता है। वजह? पहाड़ों से सीधे मैदानी इलाकों में उतरती तेज पछुआ।
यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में कोडीनयुक्त कफ सिरप ‘एस्कफ’ और ‘कोंडिया’ की अवैध बिक्री का भंडाफोड़
दो पश्चिमी विक्षोभों का दोहरा असर
राजधानी लखनऊ स्थित मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि बीते दिनों यूपी से एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ गुजरे हैं। इनके गुजरने के बाद पीछे बने वैक्यूम को पछुआ हवाएँ तेजी से भर रही हैं, और यही हवा अब सर्दी का असली हथियार बन गई है। उनके अनुसार लखनऊ समेत कई जिलों में जो हल्की गर्माहट पिछले दिनों महसूस हुई थी, वह अब लगातार गिर रही है।
अगले तीन से चार दिन में तापमान 2.0 से 4.0 डिग्री तक नीचे आ सकता है।
रविवार को क्या रहा मौसम?
न्यूनतम तापमान: 12.8°C
अधिकतम तापमान: 26.6°C
हवा की रफ्तार: 15–18 किमी/घंटा
तेज हवा के झोंके पूरे दिन चलते रहे। शाम तक लोगों को ठंड की चुभन साफ महसूस हुई।
यह भी पढ़ें: समरसता और सेवा की नई दिशा-जगदीश्वरम विहार जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने जगाया जनविश्वास
आज से गिरावट शुरू, रात ठंडी रहेगी
सम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं—
सोमवार से तापमान की गिरावट शुरू
रात का पारा 11°C तक जाने की पूरी संभावना
सुबह के समय हल्का कोहरा भी पड़ सकता है
विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी–पश्चिमी हवाओं का संयोजन मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाने का पूरा माहौल तैयार कर चुका है।
क्यों बढ़ी अचानक ठंड?
जब पश्चिमी विक्षोभ गुजरता है, तो उसके पीछे एक तरह का खालीपन यानी वैक्यूम बन जाता है। उसे भरने के लिए पछुआ हवा जोर से दौड़ पड़ती है। इस बार दो विक्षोभ लगातार आए, इसलिए पछुआ की स्पीड और ज्यादा तेज हुई और वही हवा अब यूपी में ठंड की असली वजह है।
NIA- उपरोक्त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप newindiaanalysis@gmail.com पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।




