शहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला। सुबह के समय बादलों की मौजूदगी ने हल्की राहत दी, लेकिन दोपहर होते-होते सूरज ने तेज चमक दिखाते हुए गर्म हवाएं चलानी शुरू कर दीं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
उमस और गर्मी का दौर फिलहाल जारी
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे आंशिक राहत मिल सकती है। हालांकि, उमस और गर्मी का दौर फिलहाल जारी रहने के संकेत हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों रामगंगा विहार, कटघर, मझोला, सिविल लाइंस आदि में गर्मी और नमी से जनजीवन प्रभावित रहा। दफ्तर और बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम देखी गई, वहीं कई स्कूलों में छुट्टी के समय छात्र तेज धूप में परेशान दिखे।
यह भी पढ़ें: UP RO/ARO Exam 2025: STF की नजर में नकल माफिया, 27 जुलाई की परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम
अगले 48 घंटे अहम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: यूपी के किसानों में तिलहन का बढ़ा क्रेज