CBSE CTET Result December 2024 OUT : सीबीएसई ने सीटीईटी का रिजल्ट जारी किया

नई दिल्ली। CBSE CTET Result December 2024 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दिसंबर 2024 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के परिणाम आज 9 जनवरी 2025 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक सीटीईटी वेबसाइट ctet.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस तरह से देखें सीबीएसई सीटेट रिजल्ट 2024
सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर “CTET Result 2024″ लिंक पर क्लिक करें।

अपनी लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज कर, सबमिट करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।