यूपी के लौंडों शुरू कर दो तैयारी, जल्द आ रही है दरोगा, सिपाही व लिपिक की भर्ती

लखनऊ, एनआईए संवाददाता।

उत्तर प्रदेश लौंडों जल्द शुरू कर दो अपनी फिजिकल तैयारी, क्योंकि पुलिस विभाग में जल्द ही दारोगा (SI) और सिपाही (Constable) के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सबसे पहले उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग की परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।

बड़ी भर्तियां जल्द

उपनिरीक्षक (SI) के 4,534 पदों का प्रस्ताव भेजा गया है।

आरक्षी (Constable) के 22,000+ पदों पर भर्ती की योजना तैयार की जा रही है।

बीते दिनों 60,244 आरक्षियों की भर्ती पूरी हो चुकी है और उनका प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

लिपिक संवर्ग की परीक्षा विवरण

पद संख्या: 931

पद: उपनिरीक्षक गोपनीय, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक व लेखा)

परीक्षा एजेंसी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तिथि घोषित होगी।

SI के 4,534 पदों का वर्गीकरण

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस – 4,242 पद

महिला पीएसी (बदायूं/गोरखपुर/लखनऊ) – 106 पद

प्लाटून कमांडर, सशस्त्र पुलिस – 135 पद

विशेष सुरक्षा बल – 60 पद

बीते 8 वर्षों में रिकॉर्ड भर्ती

कुल 2,18,262 पुलिसकर्मियों की भर्ती

9,534 उपनिरीक्षक व 35,247 महिला पुलिसकर्मी शामिल

अन्य पदों पर भी भर्तियां

बंदी रक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, फायरमैन, घुड़सवार आरक्षी व लिपिक संवर्ग में भर्तियां पहले ही संपन्न हो चुकी हैं।

नव चयनितों को प्रशिक्षण में देरी न हो, इसके लिए अगली कांस्टेबल भर्ती उसी के अनुसार प्लान की जाएगी।

Scroll to Top