नई दिल्ली। तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ईवीकेएस एलंगोवन का आज चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी ने बताया कि फेफड़ों से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो सप्ताह से अधिक समय से उनका इलाज चल रहा था।
यहां बता दें कि इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के विधायक की तबीयत एक महीने से अधिक समय से ठीक नहीं चल रही है। उन्हें 11 नवंबर को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने कहा, डॉक्टरों की भरसक कोशिशों के बावजूद आज उनका निधन हो गया। टीएनसीसी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथागई ने एलंगोवन के निधन को एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा, वह एक मुखर व्यक्ति थे।
उनकी मृत्यु उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी के लिए तथा व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक अपूरणीय क्षति है। उल्लेखनीय है कि बता दें, एलंगोवन ने पहले तमिलनाडु में गोपीसेतिपालयम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 2004 और 2009 के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री रहे थे।