पंजीकृत राजनीतिक दल आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी संगठन ने केंद्रीय कार्यकारिणी के आंतरिक चुनाव की अधिसूचना औपचारिक रूप से जारी कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री लक्ष्मी गौर ने बताया कि अधिसूचना पार्टी के नियमों और उपबंधों में वर्णित सभी प्रावधानों के अनुसार जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: 20 जनवरी को विधानसभा घेराव: 50 हजार कर्मचारी उतरेंगे सड़क पर, सरकार पर गंभीर आरोप
प्रवक्ता के अनुसार, पार्टी में सदस्यता अभियान सितंबर 2025 से ही प्रारंभ कर दिया गया था, जो भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा। पार्टी ने बताया कि आज रात 12 बजे के बाद नवीनीकृत सदस्यों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी, जबकि नए बने सदस्यों की सूची प्रतिदिन रात 12 बजे जारी होती रहेगी।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब बाबा साहेब की हर मूर्ति के चारों तरफ दीवार-जानिए क्यों!
चुनाव प्रक्रिया के लिए 4 दिसंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक नामांकन ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकेगा। ऑनलाइन नामांकन पोर्टल 14 दिसंबर की रात तक सक्रिय रहेगा। पार्टी ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए संगठन ने सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में इंडिगो का बवाल: 22 फ्लाइटें फिर रद्द, यात्री बोले, होटल में फंस गए, पैसे खत्म हो रहे हैं!
निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए तीन सदस्यीय निर्वाचन समिति गठित की गई है।
रामपाल सिंह – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
संदीप उपाध्याय – सह निर्वाचन अधिकारी
रोहित यादव – सह निर्वाचन अधिकारी
पार्टी ने सूचित किया कि किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए निम्न माध्यमों से संपर्क किया जा सकता है—
पार्टी ईमेल: aadarshwadicp@gmail.com
आधिकारिक नंबर: 8795060362
संदीप उपाध्याय (सह निर्वाचन अधिकारी): 7398508423
रोहित यादव (सह निर्वाचन अधिकारी): 9598300032
पार्टी का कहना है कि इस निर्वाचन प्रक्रिया से संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
NIA- उपरोक्त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।




