राष्ट्रसेवा का आदर्श, मधुभाई कुलकर्णी को लखनऊ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि

लखनऊ, एनआईए संवाददाता। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और पूर्व अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख माधव विनायक उपाख्य “मधुभाई” कुलकर्णी को लखनऊ के सरस्वती शिशु मंदिर, निराला नगर में श्रद्धांजलि दी गई। यह सभा सिर्फ स्मृति सभा नहीं थी, बल्कि उन अनगिनत प्रयासों का जश्न थी, जो मधुभाई ने अपने जीवन को देश और संघ के लिए समर्पित कर किए।

यह भी पढ़ें : अयोध्या जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिसे इस्तीफा देना था, उसी डॉक्टर के नाम पर भेजा डीएनबी प्रस्ताव!

मुख्य वक्ता, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांतरंजन जी ने मधुभाई के व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए कहा, “मधुभाई राष्ट्रोत्थान के लिए हमेशा अनामिक होकर काम करते थे। उनका जीवन किसी नाम या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि देश और संघ के लिए समर्पित था।”

स्वांत जी ने बताया कि मधुभाई ने गुजरात में प्रांत और क्षेत्र प्रचारक के रूप में संघ के कमजोर सांगठनिक ढांचे को मजबूत किया। वे बोलने में कम, लेकिन कार्यों और विचारों में गहरे थे। उनका व्यक्तित्व नारियल के समान था—बाहर से कठोर, लेकिन भीतर से कोमल। उनके पास आने वाले प्रचारकों को हमेशा नई सीख मिलती थी।

यह भी पढ़ें : छठ पूजा 2025: तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख रहते हुए उन्होंने प्रचारकों के लिए गीत और कार्य तैयार करवाए, उन्हें उनके रुचि और क्षमता अनुसार जिम्मेदारी सौंपी और समय पर उसका अनुवर्तन सुनिश्चित किया। लखनऊ केंद्र में रहते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के निर्माण में अपने जीवन और आचरण का उपयोग किया। संघ के सिद्धांतों को समझाने के लिए उन्होंने “अथातो संघ जिज्ञासा” नामक पुस्तिका लिखी, जिसका नया संस्करण हाल ही में प्रकाशित हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में संघ के वरिष्ठ प्रचारक, प्रांत और क्षेत्र प्रचारक, साहित्य परिषद के मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। अवध प्रांत के सह प्रांत संघचालक सुनीत खरे जी ने कहा, “मधुभाई का संविधान और राष्ट्रीय विषयों पर गहरा अध्ययन था। उनके विचार और कार्य हमेशा हमें प्रेरित करेंगे।”

मधुभाई अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचारों का प्रवाह और उनके आदर्श आज भी संघ के हर स्वयंसेवक में जीवित हैं।

यह भी पढ़ें : सरकारी व‍िभागों में न‍िजी वाहन दौड़ा रहे अफसरों पर प्रमुख सच‍िव सख्‍त

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक कौशल जी ने भी मधुभाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि सभा में अवध के सह प्रांत प्रचारक संजय जी, क्षेत्र के प्रचार प्रमुख सुभाष जी, वरिष्ठ प्रचारक अशोक केडिया जी, सह प्रांत कार्यवाह डॉ अविनाश वर्मा जी एवं संजय सिंह जी, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ अशोक दुबे जी, साहित्य परिषद के राष्ट्रीय मंत्री पवनपुत्र बादल जी, विधायक साकेंद्र वर्मा जी, प्रांत के प्रचारक प्रमुख यशोदानंद जी, विभाग प्रचारक अनिल जी आदि समेत संघ के स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।।

यह भी पढ़ें : UP Weather Alert: दशहरे से पहले बारिश का कहर, यूपी में 30 सितंबर तक येलो अलर्ट

 

 

 

 

Scroll to Top