राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को बिजली सप्लाई ठप रहेगी। ऊर्जा विभाग ने ट्रांसफार्मर और फीडर की मरम्मत व पेड़ों की छंटाई के चलते घंटों तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है।
अपट्रॉन उपकेंद्र के मल्लपुर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि जानकीपुरम इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सेक्टर-ई और एफ में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
यह भी पढ़ें : भ्रष्ट अफसर के बेटों का हंगामा: एंटी करप्शन इंस्पेक्टर और महिला सिपाही को धमकाया, FIR दर्ज
इसी तरह पुरनिया और गोयल चौराहा उपकेंद्र के सेक्टर-एच, के, पी, क्यू, पुरनिया गांव और पल्टन छावनी में सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के बाबूगंज, सराय हसनगंज और छोटा चांदगंज में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें : आयरन स्क्रैप माफिया पर यूपी का शिकंजा, पटना की फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर FIR
भीखमपुर उपकेंद्र से जुड़े पेपर मिल कॉलोनी और निशातगंज में सुबह 11 से 12 बजे तक, वहीं गोमतीनगर के विराजखंड उपकेंद्र पर सतरिख रोड लाइन पर पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई प्रभावित होगी।
सर्वोदयनगर उपकेंद्र के निशात कॉलोनी, लिबर्टी कॉलोनी और घोसीपुरवा इलाके में भी सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें : सरकारी विभागों में निजी वाहन दौड़ा रहे अफसरों पर प्रमुख सचिव सख्त