प्रश्न : सूर्य पृथ्वी का चक्कर कितने दिन में लगाता है?
जवाब : नासा के मुताबिक सूर्य किसी दूसरे ग्रह या तारे के चारों ओर नहीं बल्कि अपनी ही धूरी पर घूमता रहता है। सूर्य करीब 27 दिन में अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करता है। सूर्य के इस घूर्णन यानी रोटेशन का पता सबसे पहले सनस्पॉट की गति को देखकर लगाया गया था। सूर्य की घूर्णन धुरी पृथ्वी की कक्षा की धुरी से लगभग 7.25 डिग्री झुकी हुई है। इसलिए हम हर साल सितंबर में सूर्य के उत्तरी ध्रुव को ज्यादा देखते हैं। वहीं, हर साल मार्च में धरती से सूर्य के दक्षिणी ध्रुव को ज्यादा देखा जाता है। सूर्य गैस का गोला है।
इसलिए इसे ठोस ग्रहों और चंद्रमाओं की तरह कठोरता से घूमना नहीं पड़ता है। असल में सूर्य के करीब 24 दिन में एक बार घूमने वाले भूमध्यरेखीय क्षेत्र ध्रुवीय क्षेत्रों के मुकाबले ज्यादा तेजी से घूमते हैं। सूर्य के ध्रुवीय क्षेत्र धूरी पर एक चक्कर पूरा करने में 30 दिनों से ज्यादा का समय लेते हैं। इस घूर्णन का स्रोत सौर खगोल विज्ञान में वर्तमान अनुसंधान का क्षेत्र है।
वहीं पृथ्वी के बारे में बता दें कि पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लगता है।
इसे एक साल कहते हैं। हालांकि, सुविधा के लिए, एक साल में 365 दिन ही माने जाते हैं। पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में लगने वाले अतिरिक्त 6 घंटों को हर चार साल में जोड़कर एक दिन बनाया जाता है। इसे लीप वर्ष भी कहा जाता है। लीप वर्ष में फरवरी महीने में 29 दिन के होते हैं।
पृथ्वी से जुड़ी कुछ और बातें
पृथ्वी अपनी धुरी पर हर 23.9 घंटे में एक चक्कर लगाती है। पृथ्वी की परिक्रमण गति लगभग 1,07,000 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।