रुद्रपुर, एनआईए संवाददाता।
परिवहन विभाग ने गुरुवार को पुलभट्टा क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सात ओवरलोड वाहनों को सीज कर दिया। इस अभियान में कुल 15 वाहनों के चालान किए गए और करीब 4 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।
यह भी पढ़ें: नैनीताल का मौसम आज से हुआ मंहगा, देनी होगी इंट्री फीस 500 रुपये
यह अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) नवीन सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ओवरलोड वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़कों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
इस कार्रवाई में परिवहन उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, मनोज भंडारी, गणेश जोशी और रवि क्वीरा भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Railway News: लालकुआं-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन अब 18 कोच के साथ दौड़ेगी