यूपी BJP ने जारी की 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची, जातीय संतुलन पर फोकस

लखनऊ, NIA संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 14 नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार जातीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है, सामान्य, 6 पिछड़े और 1 अनुसूचित जाति वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। 14 में से 5 पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिला है।

कौन-कौन बने दोबारा जिलाध्यक्ष

जालौन: उर्विजा दीक्षित

कौशांबी: धर्मराज मौर्या

अलीगढ़ जिला: कृष्णपाल सिंह

अलीगढ़ महानगर: राजीव शर्मा

यह भी पढ़ें: लखनऊ: शक्ति भवन के बाहर ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर जताया विरोध

फिरोजाबाद: उदय प्रताप सिंह

फतेहपुर में मुखलाल पाल की छुट्टी, अन्नू श्रीवास्तव नए जिलाध्यक्ष

फतेहपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए लेने के आरोप लगे थे।

ऑडियो वायरल होने, शिकायत और नोटिस के बाद भी कोई कड़ा एक्शन नहीं हुआ, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है।

उनकी जगह अन्नू श्रीवास्तव को कमान दी गई है।

जौनपुर में बदलाव

पुष्पराज सिंह की जगह अजीत प्रजापति को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रजापति को बाहुबली धनंजय सिंह का करीबी माना जाता है।

अब तक कितने जिलाध्यक्ष बदले?

कुल संगठनात्मक जिले: 98

घोषित जिलाध्यक्ष: 84

नए नियुक्त: 53

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के विजन से पूर्वांचल का औद्योगिक इंजन बना गीडा, 6139 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर मुहर

दोबारा मौका: 31

वर्गवार संख्या

सामान्य: 45

अनुसूचित जाति: 7

पिछड़ी जाति: 32

ब्राह्मण: 21

ठाकुर: 13

वैश्य: 5

कायस्थ: 4

मुखलाल पाल विवाद: 9 महीने का मामला

भाजपा नेता-अजित कुमार गुप्ता ने लगाया 50 लाख लेने का आरोप

बातचीत का ऑडियो वायरल

प्रदेश अध्यक्ष ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई

नोटिस जारी हुआ, लेकिन तात्कालिक एक्शन नहीं

बाद में एसपी को हड़काने वाला वीडियो भी चर्चा में रहा

विपक्ष ने विधान सभा में कार्रवाई की मांग उठाई

यह भी पढ़ें: समरसता और सेवा की नई दिशा-जगदीश्वरम विहार जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने जगाया जनविश्वास

अन्य जिलों में भी बदलाव

हापुड़: नरेश तोमर की जगह कविता माधरे

मेरठ जिला: शिवकुमार राणा हटे, हरवीर लाल नई नियुक्ति

हाथरस: शरद माहेश्वरी की जगह प्रेमसिंह कुशवाहा

एटा: संदीप जैन की जगह प्रमोद गुप्ता

झांसी महानगर: हेमंत परिहार हटे, सुधीर सिंह नियुक्त

हमीरपुर: सुनील पाठक हटे, शकुंतला निषाद नई जिलाध्यक्ष

बाराबंकी: अरविंद मौर्या की जगह राम सिंह वर्मा

NIA- उपरोक्‍त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप newindiaanalysis@gmail.com पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्‍वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।

Scroll to Top