अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, हनुमान जयंती पर किया राम मंदिर में दर्शन

अयोध्या, NIA संवाददाता।

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन और पूजन किए। इस दौरान उन्होंने श्रीराम यंत्र का भी विधिवत दर्शन किया।

मंदिर पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अडानी परिवार के साथ उनके बेटे करण अडानी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: IPS शादी से लेकर नकली नोट तक, अखिलेश ने खोले कई राज!

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रीराम मंदिर के निर्माण से जुड़े लंबे संघर्ष, आंदोलन और कानूनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अडानी परिवार ने मंदिर परिसर की भव्यता को नजदीक से देखा और उसकी सराहना की।

यह दौरा खास इसलिए भी रहा क्योंकि हनुमान जयंती के अवसर पर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, और उसी बीच अडानी का यह विजिट चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें: मट्ठा बना जहर! एक साथ 24 से ज्यादा बच्चे बीमार, गांव में मचा हड़कंप

Scroll to Top