मट्ठा बना जहर! एक साथ 24 से ज्यादा बच्चे बीमार, गांव में मचा हड़कंप

 रायबरेली, NIA संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मट्ठा पीने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चे अचानक बीमार हो गए। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के पूरे रुद्र के मजरा मटका गांव की है, जहां इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: UP Land Use Rule 2026: नक्शा पास होते ही माना जाएगा लैंड यूज परिवर्तन, कैबिनेट का बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार, मट्ठा पीने के बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और गैस्ट्रो जैसी समस्याएं होने लगीं। हालत बिगड़ने पर सभी बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने के चलते चार एंबुलेंस की मदद से बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में CM योगी का बड़ा ऐलान, अब हर जरूरतमंद को मिलेगा घर और मुफ्त इलाज

बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के सात बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य बच्चों का इलाज भी विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह के अनुसार, बच्चों में बदहजमी और गैस्ट्रो की शिकायत पाई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। इस घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और मट्ठा के सैंपल की जांच कराई जा सकती है, ताकि बीमारी के सही कारण का पता लगाया जा सके।

 

Scroll to Top