गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन: जरूरतमंदों को आवास और बीमारों को मिलेगा मुफ्त इलाज
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को आवास और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया।
जनता दर्शन में करीब 100 लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम योगी ने हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान किया जाए।
यह भी पढ़ें: UP Land Use Rule 2026: नक्शा पास होते ही माना जाएगा लैंड यूज परिवर्तन, कैबिनेट का बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। एक महिला द्वारा आवास की समस्या बताने पर उन्होंने तुरंत उसे आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
यह भी पढ़ें: “लखनऊ में 3 बड़े धमाके! अब पूरी तरह बदल जाएगा शहर
इसके अलावा पुलिस से जुड़े मामलों में भी उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ आत्मीय व्यवहार करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट दी और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि यूपी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




