मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पर बड़ा फैसला! 15 मार्च तक 100% लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश

लखनऊ, NIA संवाददाता।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। 06 जनवरी 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला में योजना के तहत 15 मार्च 2026 तक 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के सख्त निर्देश जारी किए गए।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी एवं अपर मुख्य सचिव श्री आलोक कुमार ने की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजना को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानते हुए रोजगार सृजन के मिशन के रूप में लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें: UP 2027 से पहले सियासी विस्फोट! शिवपाल के बयान पर ओवैसी की पार्टी आगबबूला

1.5 लाख युवाओं को मिल चुका है ऋण

बैठक में बताया गया कि अब तक योजना के अंतर्गत लगभग डेढ़ लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। आगामी महीनों में शेष लक्ष्यों को प्रतिदिन की कार्ययोजना बनाकर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

CM युवा मोबाइल ऐप पर ज़ोर

सरकार ने CM युवा मोबाइल ऐप के प्रचार-प्रसार को तेज़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे कम से कम 50,000 युवाओं तक पहुँचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा योजना से जुड़ सकें।

पारदर्शिता और दलालों पर सख्ती

बैठक में स्पष्ट किया गया कि लाभार्थियों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए। साथ ही योजना में मिडिलमैन और दलालों की भूमिका पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ

सरकार ने योजना में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 50,000 ऋण लाभार्थियों का इम्पैक्ट असेसमेंट कराए जाने का भी निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें: NTA ने तोड़ी चुप्पी! JEE Main 2026 आंसर की और रिजल्ट डेट जारी

पोर्टल और ऐप की प्रस्तुति

कार्यशाला के दूसरे सत्र में CM युवा पोर्टल, CM युवा मोबाइल ऐप और UP Mart पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई। आवेदन से लेकर ऋण वितरण और सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने पर ज़ोर दिया गया।

सरकार ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में CM युवा उद्यमी योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किए जाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

NIA- उपरोक्‍त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा  व्‍हाटसप नंबर 9450060095  पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्‍वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।

Scroll to Top