नव वर्ष के अवसर पर कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से मरीजों के परिजनों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिजनों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने कहा कि “मरीजों और उनके परिजनों की सेवा संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा किया गया यह प्रयास मानवीय संवेदना, सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण है।
यह भी पढ़ें: यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा एक्शन प्लान: लखनऊ-बरेली समीक्षा में डायलिसिस, कैंसर इलाज और MRI पर फोकस
यह कार्यक्रम संस्थान के नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें डा. विजेंद्र, डा. वरुण विजय, डा. प्रमोद गुप्ता, वित्त अधिकारी रजनीकांत वर्मा, पी.पी. रावत, के.के. सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नर्सिंग टीम से करतार सिंह, ओमेश्वर, गजेंद्र, शिवम् अवस्थी, अतुल पाण्डेय, प्रशांत कुमार, ओमेश, रोहित श्रीवास्तव, अशोक, मोहित, अर्चना एवं सुषमा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह भी पढ़ें: जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने निमेसुलाइड पर लगाया प्रतिबंध
संस्थान प्रशासन ने नर्सिंग ऑफिसर्स के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।
NIA- उपरोक्त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा व्हाटसप नंबर 9450060095 पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।




