दशहरा-दीपावली पर सरकार का तोहफा-ज्‍यादा यात्री रोडवेज की ऑर्डनरी बसों में और क‍िराया कम होगा एसी में चलने वालों का

लखनऊ, एनआईए संवाददाता। 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी वातानुकूलित बसों के किराए में की गई लगभग 10% की कमी को अग्रिम आदेशों तक जारी रखा जाएगा। यहां बता दें क‍ि एसी बसों से अध‍िक यात्री रोडवेज की आर्डनरी बसों में यात्रा करते हैं, जो गरीब तबके के होते हैं।

यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने का संकल्प

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि योगी सरकार जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफ़र की सुविधा मिलेगी। यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो, वातानुकूलित शयनयान जैसी सेवाओं पर लागू होगी। हालांकि, 01 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई वातानुकूलित बसों पर यह छूट लागू नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: सेल्फ डिफेंस से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं ज्योति सिंह, मिशन शक्ति 5.0 की पहचान बनीं

किराया संरचना (वातानुकूलित बस सेवाएं)

▪️3*2 बस सेवा – ₹1.45 प्रति किलोमीटर

▪️2*2 बस सेवा – ₹1.60 प्रति किलोमीटर

▪️हाई एंड (वोल्वो) बसें – ₹2.30 प्रति किलोमीटर

▪️वातानुकूलित शयनयान – ₹2.10 प्रति किलोमीटर

यह भी पढ़ें: यूपी के सीतापुर के स्कूल में “I Love Mohammad” स्लोगन प्रत‍ियो‍ग‍िता कराई, मचा बवाल

निगम की आय और सेवाओं पर ध्यान

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि निगम की सकल आय पर असर न पड़े इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने हेतु विशेष काउंसिलिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें : KGMU में HRF काउंटर पर भ्रष्टाचार: बिना बिल दवा, कैश पेमेंट का खेल उजागर

Scroll to Top