भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर) से लेकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि का स्वागत
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजेश यादव का स्वागत अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। संचालन जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी ने किया।
सेवा पखवाड़ा अभियान का खाका
जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री राजन विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित है। इसलिए उनके जन्मदिवस से 2 अक्टूबर तक जिले से लेकर बूथ स्तर तक सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि—
17 सितंबर 2025 : मोदी जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान।
17 से 24 सितंबर 2025 : जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर।
18 सितंबर 2025 : भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी।
20 सितंबर 2025 : विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन।
25 सितंबर 2025 : पंडित दीनदयाल जयंती पर संगोष्ठी और प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण।
25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 : वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत स्वदेशी मेला और प्रदर्शनी।
2 अक्टूबर 2025 : गांधी और शास्त्री जयंती पर प्रतिमाओं की स्वच्छता एवं पुष्पांजलि।
जिम्मेदारियां
सेवा पखवाड़ा अभियान के कार्यक्रमों के लिए जिला स्तर पर संयोजक बनाए गए हैं।
रक्तदान शिविर : अरुण पंडित
स्वच्छता अभियान : हरज्ञान सिंह
स्वास्थ्य शिविर : चंद्रपाल सैनी
प्रदर्शनी : अमन ठाकुर
प्रबुद्ध संवाद व डॉक्यूमेंट्री : नवीन चौधरी
पौधरोपण : चकित चौधरी
आत्मनिर्भर भारत व वोकल फॉर लोकल : ओमपाल सैनी
दिव्यांग उपकरण वितरण : कमल कुमार प्रजापति
चित्रकला प्रतियोगिता : भजनलाल पाल
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता : लकी चौधरी
बड़ी उपस्थिति
कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी, राजपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, मीडिया प्रभारी संजय ढाका सहित जिले के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री और 16 मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।