एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मनाया गया वर्ल्ड फैमिली डॉक्टर डे

नई दिल्ली। 19 मई को पुरी दुनिया में वर्ल्ड फैमिली डॉक्टर डे मनाया जाता है। इस बार पूरे भारत में एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में समस्त भारत में मनाया गया।

दिल्ली में इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन अस्पताल पंजाबी बाग दिल्ली में एक दिवस कॉन्फ्रेंस का आयोजन फैमिली डॉक्टर के स्वास्थ व्यवस्था में महत्व पर आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन करते हुए महाराजा अग्रसेन अस्पताल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता ने कहा की सुपर स्पेशलिटी के इस दौर में फैमिली डॉक्टर की तरफ लौटना चाहिए। आपका फैमिली डॉक्टर हमेशा सच्ची सलाह देता है।

एकेडमी ऑफ़ फैमिली फिजिशियन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष डॉक्टर रमन कुमार ने बताया कि भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के द्वारा कैसे फैमिली डॉक्टर की चिकित्सा विधि फैमिली मेडिसिन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कई राज्यों में फैमिली डॉक्टर की नियुक्ति सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। नेशनल मेडिकल कमीशन कानून 2019 में फैमिली मेडिसिन को विशेष महत्व दिया गया है।

समारोह की आयोजक डाक्टर वंदना बूबना अग्रवाल ने पूरे भारत से आए फैमिली डॉक्टर का स्वागत किया। उन्होंने कहा की कोविड काल में फैमिली डॉक्टर के महत्व को समझा गया जब सरकार ने घर में ही चिकित्सा की नीति बनाई। सभी फेमिली डाक्टर ने अपने आस पास के लोगों की जान बचाई। फैमिली डॉक्टर के बिना किसी स्वास्थ्य वव्यस्था की कल्पना नहीं को जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *