यूपी जोड़ो यात्रा की आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी ने की अगुवाई

लखनऊ : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के द्वारा चलाई गई यूपी जोड़ो यात्रा का समापन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ। यात्रा के समापन के अवसर पर तमाम पार्टी कार्यकर्ता जनों की भीड़ में यह भी देखा गया कि यात्रा की समाप्ति के अवसर पर कांग्रेस पार्टी से इतर काम कर रहे अलग-अलग राजनीतिक दलों ने भी यात्रा के प्रति अपना समर्थन उत्साह व्यक्त किया। ज्ञात हो कि पूर्व में ही कुछ पंजीकृत राजनीतिक दलों ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी।

यात्रा समापन के अवसर पर आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी भी लखनऊ में उपस्थित रहे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को यात्रा के सफल होने पर बधाई दी और यात्रा की अगुवाई कर रहे योगेश दीक्षित, सुप्रिया श्रीनेत जैसे बड़े नेताओं का अभिनंदन किया कि उन्होंने इस भयंकर शीतलहरी में जन जागरण के लिए सफलतापूर्वक यूपी जोड़ो यात्रा की अगुवाई और संचालन किया। बातचीत में त्रिपाठी ने बताया कि केवल उनकी पार्टी का केवल नाम बदला है। कांग्रेस नीतियां तो उनकी रगों में है। आगे भी कांग्रेस को उनका समर्थन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *