सेंसेक्स करीब 600 अंक गिरा, 15 मिनट में 3.5 लाख करोड़ रुपये का झटका

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। नकारात्मक वैश्विक संकेतों, तेली की बढ़ती कीमत, मध्यपूर्व में तनाव और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट दिख रही है। भारत में भी पिछले पांच दिन शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ और आज भी यह भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में bse sensex करीब 600 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 19,000 अंक से नीचे आ गया है। सुबह 9.45 बजे sensex 611.14 अंक यानी 0.95% की गिरावट के साथ 63,437.92 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 611.14 अंक यानी 0.95% की गिरावट के साथ 63,437.92 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी 199.50 अंक यानी 1.04% गिरावट के साथ 18,922.65 अंक पर आ गया। इस गिरावट से BSE लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 3.58 लाख करोड़ घटकर 305.64 करोड़ रुपये रह गया।

sensex के शेयरों में टेक Mahindra and Mahindra and Mahindra में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। Tata Motors, Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Asian Paints and Tata Steel भी गिरावट के साथ खुले। दूसरी ओर Axis Bank, HCHL Tech and IndusInd Bank तेजी के साथ खुले। आईटी कंपनी टेक महिन्द्रा ने बुधवार को अपना रिजल्ट जारी किया था। कंपनी के प्रॉफिट में 16 साल में सबसे बड़ी गिरावट आई है। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 61.6 परसेंट गिरा है जो मार्च 2007 के बाद कंपनी का सबसे खराब प्रदर्शन है। एमएमटीसी के शेयरों में चार फीसदी आई है। जुबिलैंट फूडवर्क्सके शेयरों में पांच फीसदी गिरावट आई है। सितंबर तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में 39.5 फीसदी गिरावट आई है। sonata सॉफ्टवेयर के शेयरों में चार फीसदी तेजी आई है। सितंबर तिमाही में कपंनी का प्रॉफिट 10 परसेंट बढ़कर 124.2 करोड़ रुपये पहुंच गया।

पांच दिन में 14.60 लाख करोड़ स्वाहा
इससे पहले घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार पांचवें सत्र में भी गिरावट जारी रही। इससे निवेशकों को 14.60 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा। सेंसेक्स 522.82 अंक यानी 0.81 प्रतिशत गिरकर 64,049.06 अंक पर बंद हुआ। इन पांच दिन में सेंसेक्स में कुल 2,379.03 अंक यानी 3.58 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इससे बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 14,60,288.82 करोड़ रुपये कम होकर 3,09,22,136.31 करोड़ रुपये पर आ गया। Kotak Securities Limited के शोध प्रमुख (खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में बैंकिंग, आईटी शेयरों में गिरावट आई। भारतीय शेयरों का उच्च मूल्यांकन एक चिंता का विषय रहा है और मौजूदा वैश्विक उथल-पुथल को देखते हुए निवेशक अपना इक्विटी जोखिम कम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *