अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम सफल बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

अयोध्या : महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा अयोध्या धाम जोन के कर्मचारियों को दीपोत्सव के सफल आयोजन हेतु तुलसी उद्यान में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपोत्सव 2023 में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था का सम्पूर्ण दायित्व निगम का था, जिसका कुषलतापूर्वक निर्वहन निगम के कर्मचारियों के द्वारा किया गया। निगम के सफाई मित्रगण द्वारा जलाये गये 22 लाख 23 हजार दीयों को रात्रि में उठवाकर घाटों की सफाई का कार्य भी सम्पादित किया गया। महापौर द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि अयोध्या को विष्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में विकसित करने हेतु हम सभी प्रतिबद्ध है। इस कार्य में स्वच्छता के महाआन्दोलन में लगे सभी सफाई मित्र हमारे अंग है। इनके द्वारा स्वच्छता के कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया गया है। सभी सफाई मित्र दीपोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई के पात्र है। नगर आयुक्त महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि हमारे सफाई मित्र के योगदान से ही अयोध्या स्वच्छ एवं सुन्दर रूप में विकसित हो रही है। यह आषा है कि आगामी आयोजन प्राण प्रतिष्ठा समारोह, कार्तिक पूर्णिमा, परिक्रमा आदि में अपना अमूल्य योगदान देकर सफल बनाने का कार्य करेंगे। निगम द्वारा सफाई मित्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता,  मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार झा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विजयेन्द्र वर्मा आदि निगम के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *